Hathras News: रिटायर्ड फौजी दंपत्ति हत्याकांड का 72 घंटे में खुलासा दूसरी पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, संपत्ति के लालच में 20 लाख रुपये देने का पुलिस का दावा

personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Sept 2026, 11:24 pm
location_onHathras
हाथरस। सादाबाद के इस्लामनगर में रिटायर्ड फौजी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम, सादाबाद व सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मृतक की दूसरी पत्नी सीमा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दो आरोपी आगरा के थाना सिकंदरा के हिस्ट्रीशीटर हैं।पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि 26/27 सितंबर की रात दंपत्ति की धारदार व नुकीले हथियारों से हत्या कर आभूषण, नकदी और घड़ी लूट ली गई थी। घटना के खुलासे के लिए गठित सात टीमों ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटप्रिंट और अन्य सुरागों के साथ यक्ष ऐप की मदद से एक संदिग्ध की पहचान आगरा के हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दूसरी पत्नी सीमा के गौरव से संबंध थे और संपत्ति हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची गई। आरोप है कि संपत्ति मिलने पर गौरव को 20 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। गौरव ने अन्य आरोपियों को साथ लिया। पुलिस के मुताबिक सीमा ने घर का जीने का दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद आरोपियों ने दंपत्ति पर हमला किया।पुलिस ने अर्चना ढाबे के पास से संजय और चीनी प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ भूरी सिंह को गिरफ्तार किया, बाद में सीमा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरा, रक्तरंजित कपड़े, मोटरसाइकिल, आभूषण, नकदी और घड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गौरव और उदयवीर उर्फ नत्थो अभी फरार हैं।
फोटो -गिरफ्त में आरोपी
फोटो -गिरफ्त में आरोपी
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi