Agra News: पटाखा कारोबारियों में खुशी की लहर, दीपावली से पहले दुकान लगाने की उम्मीद जगी!

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Nov 2026, 10:21 pm
location_onAgra

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल से मिले पटाखा व्यापारी, एडीएम प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

आगरा। दीपावली से पहले पटाखा कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कोठी मीना बाजार, जयपुर हाउस स्थित खाली मैदान में पटाखा दुकानें लगाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को सभी पटाखा व्यापारी जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल से मिले और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में 6 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक दुकानें लगाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया।
व्यापारियों से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मामले में एडीएम प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई एवं निर्णय के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एडीएम प्रशासन आगरा ने भी पटाखा कारोबारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हाईकोर्ट के निर्देश और जिला प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद पटाखा कारोबारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से दुकान लगाने की अनुमति का इंतजार कर रहे व्यापारियों को अब दीपावली से पहले कारोबार शुरू होने की उम्मीद दिखाई देने लगी है।

www.morningcity.in

हालांकि अंतिम अनुमति और दुकान संचालन का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों के अनुपालन के अधीन होगा। अब सभी व्यापारियों की निगाहें प्रशासन के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।
दीपावली से पहले प्रशासन के सकारात्मक रुख से पटाखा कारोबारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान। साथ उपस्थित रहे सुरेश चन्द्र, सत्यपाल गोस्वामी आगरा पटाखा बाजार एसोसिएशन विधिक सलाहकार , पहलाद कुमार,प्रमोद कुमार, अनंत कुलश्रेष्ठ अन्य कारोवारी साथ रहे
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi