Hathras News: जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से फर्जी पत्र जारी, मुकदमा दर्ज
personसंपादकीय टीम
calendar_today31 Mar 2026, 11:12 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। जनपद में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सीमा रामवीर उपाध्याय के नाम से फर्जी पत्र जारी कर सरकारी कार्यवाही को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई और थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से विद्युत सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें विभिन्न शिकायतों का उल्लेख किया गया। जांच में यह पत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया। पत्र पर किए गए हस्ताक्षर भी असली नहीं थे और उसमें दिया गया मोबाइल नंबर भी फर्जी निकला, जिससे स्पष्ट है कि सुनियोजित तरीके से अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया गया।इस मामले की शिकायत निजी सचिव रानू पंडित द्वारा थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 336(2) एवं 336(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है, जिन्होंने जांच शुरू कर दी है।शिकायत में कहा गया है कि फर्जी पत्र के माध्यम से सरकारी विभागों में भ्रम फैलाकर कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जो एक गंभीर अपराध है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीर मानते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

