Mainpuri News: 20 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभायात्रा, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Oct 2026, 09:59 pm

Morning City

मैनपुरी। विजयादशमी के अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। आगामी 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे किले से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा के उपरांत दोपहर बाद तीन बजे अमन इंटरनेशनल स्कूल में सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। जबकि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजकों द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शोभायात्रा के संयोजक सौरभ राठौर के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को आमंत्रण पत्र वितरित कर महाराजा तेज सिंह जूदेव की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि महाराजा तेज सिंह जूदेव का शौर्य, त्याग और संघर्ष मैनपुरी की ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

www.morningcity.in

गौरवशाली इतिहास जन जन तक पहुंचाने का कार्य

महाराजा तेज सिंह जूदेव की भव्य शोभायात्रा के जरिए और सभा के माध्यम से उनके योगदान और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान पुष्पेंद्र सिंह चौहान, संजीव सिंह चौहान, विश्वजीत राठौर, प्रशांत भदौरिया, माधव चौहान, विष्णु चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय-अधिवक्ताओं से संपर्क करते कमेटी पदाधिकारी।
फोटो परिचय-अधिवक्ताओं से संपर्क करते कमेटी पदाधिकारी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi