Agra News: रंगबाजी के वायरल वीडियो से मचा बवाल: तथाकथित सपा नेता दामा यादव पर गंभीर सवाल

personसंपादकीय टीम
calendar_today17 Feb 2026, 09:42 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने शहर की राजनीति और कानून व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इन वीडियो में खुद को सपा से जुड़ा बताने वाले तथाकथित नेता दामा यादव की कथित रंगबाजी और दबंगई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और स्थानीय स्तर पर इसकी जांच की मांग उठने लगी है। वायरल हो रहे वीडियो में दामा यादव कथित रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह पुलिस को पैसों से “खरीद” सकते हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति खुलेआम ऐसी बातें कर रहा है तो यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। एक अन्य वीडियो में बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा है। खास बात यह है कि कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट की जगह ‘यादव’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना वैध नंबर प्लेट वाहन चलाना दंडनीय अपराध है, ऐसे में वीडियो में दिख रही तस्वीरें नियमों की खुली अवहेलना की ओर इशारा करती हैं।

Morning City

सूत्रों के अनुसार दामा यादव थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एंथम अपार्टमेंट का निवासी बताया जा रहा है। क्षेत्र में भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या कानून की नजर में सभी बराबर हैं, या फिर प्रभाव और दबदबे के दम पर नियमों को चुनौती दी जा सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाता है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi