Alighar News: विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग तेज, राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने राज्यपाल को भेजा पत्र।

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Nov 2026, 11:17 pm
location_onAlighar

Morning City

अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रवादी छात्र संगठन (RCS) ने आवाज बुलंद की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुकर शर्मा ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय परिसर में मां सरस्वती एवं भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाने की मांग की है।

www.morningcity.in

ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें करीब 150 छात्र-छात्राएं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों की धार्मिक आस्था और सकारात्मक वातावरण को ध्यान में रखते हुए परिसर में मंदिर निर्माण कराया जाना चाहिए।
संगठन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द मंदिर निर्माण की अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मां सरस्वती और भगवान श्रीराम के आदर्शों से विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी तथा परिसर में सकारात्मक वातावरण विकसित होगा। ज्ञापन भेजने वाले: पुकर शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी छात्र संगठन (RCS)।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi