Mainpuri News: चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली चालक की सूझबूझ से तीन जिंदगियां बचीं, दमकल ने आग पर पाया काबू

personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Apr 2026, 10:32 pm
location_onMainpuri

चालक की सूझबूझ से तीन जिंदगियां बचीं, दमकल ने आग पर पाया काबू, कार जलकर हुई राख

किशनी/मैनपुरी। थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाली प्रोजेक्ट किशनी चौराहा बसैत मार्ग पर दौड़ रही एक टाटा पंच कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

www.morningcity.in

बताया जा रहा है कि कार चालक अमन पुत्र भोले सिंह निवासी नगला बने (इटावा) अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला रमू ससुराल आया था। उसकी बहन की शादी 25 अप्रैल को होनी है। अमन अपनी ससुराल पक्ष के दो लोगों के साथ नगला रामू से हरियाली प्रोजेक्ट होते हुए किशनी चौराहे की ओर जा रहा था, तभी अचानक चलती कार में आग लग गई।

आग लगते ही कार चालक ने खोया नियंत्रण

आग लगते ही चालक का कार से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से टकराकर खंदे में जा गिरी। हालात बेकाबू होते देख अमन ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत कार की खिड़कियां खोलीं और अपने साथ बैठे दोनों लोगों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान अभिषेक पुत्र नौरतन सिंह पप्पू निवासी नगला रामू घायल हो गया। कार में इतनी भीषण आग लगी थी कि आग लगने के बाद हरियाली प्रोजेक्ट में लगे पेड़ पौधों ने भी आग पकड़ ली और आसपास आग लग गई।

फोटो परिचय- जली हुई टाटा पंच कार
फोटो परिचय- जली हुई टाटा पंच कार

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस हादसे में चालक की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, वरना जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi