Hathras News: पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मारकर किया घायल

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 Apr 2026, 10:31 pm
location_onHathras

पीडित ने कोतवाली में दी तहरीर उपचार को सीएचसी में कराया भर्ती

हाथरस। आगरा अलीगढ रोड स्थित न्यू बिजलीघर कॉलोनी में देर शाम आपसी विवाद के चलते नामजदों नेे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Morning City

गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार बिजलीघर कॉलोनी निवासी विमल कुमार पुत्र रवि कुमार मोमोज की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताते हैं कि यहीं के रहनेे वाले नामजदों ने पुरानी रंजिश को लेकर विमल को घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से विमल बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पडा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, अचानक मची चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर नामजद हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विमल को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो -घायल का उपचार होते हुए
फोटो -घायल का उपचार होते हुए
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi