Mainpuri News: बच्चों का ख्याल रखना, कहकर महिला ने तोड़ा दम करवाचौथ के अगले दिन गृहक्लेश से उजड़ गया परिवार
personसंपादकीय टीम
calendar_today30 Oct 2026, 09:02 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में पति से झगड़े के बाद महिला ने सल्फास खा लिया। परिजन उसे सैफई यपीयूएमएस ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला तीन बच्चों की मां थी।
परतापुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शिवपाल पुत्र गोरेलाल, सविता और उनकी पत्नी किरन देवी (35) के बीच करवाचौथ की शाम कहासुनी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। उस समय तीनों बच्चे घर पर थे। झगड़े के बाद किरन देवी कमरे में गईं और सल्फास खा लिया। उन्होंने पति और ससुर के पैर छूकर जहर खाने की बात बताई और बच्चों का ख्याल रखने को कहा। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में सैफई यूपीयूएमएस ले गए। इलाज शुरू होने के करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली
सैफई पुलिस ने किरन देवी का पोस्टमार्टम कराया। उनके मायके पक्ष के लोग परतापुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने का इंतजार कर रहे थे। किशनी पुलिस ने बताया कि उसे घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है।
