Mainpuri News: मैनपुरी में आधी रात दो कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलने की आशंका; दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

personसंपादकीय टीम
calendar_today15 Oct 2026, 09:27 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। बुधवार की मध्य रात्रि के करीब 12 बजे शहर में क्रिश्चियन तिराहे पर रेडीमेड कपड़ो के सिक्का कलेक्शन शोरूम और उसके पास स्थित लहंगा-चुन्नी के दूसरे शोरूम में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलने की आशंका है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहली और दूसरी मंजिल पर बने गोदाम तक लपटें पहुंच गईं। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम का शटर बंद होने के कारण जेसीबी की मदद से उसे तोड़ना पड़ा। शोरुम में नुकसान का आकलन स्वामी द्वारा बाद में किया जाएगा।

www.morningcity.in

शहर में क्रिश्चियन तिराहा के निकट स्थित मार्केट की बिल्डिंग में सिक्का कलेक्शन नाम से शोरूम है। इसके पास ही लहंगा-चुन्नी और कपड़ों का एक अन्य शोरूम भी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रात्रि करीब 11.45 बजे शोरूम में शॉर्ट सर्किट के बाद तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद दुकान के अंदर से आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पास स्थित दूसरे शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ों और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। लपटें ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं और वहां बने गोदाम में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। देर रात तक बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं। ऐसे में शोरूम के अंदर तक पहुंचना दमकलकर्मियों के लिए चुनौती बन गया।
फोटो परिचय-कपड़ा शोरुम में लगी भीषण आग।
फोटो परिचय-कपड़ा शोरुम में लगी भीषण आग।

मौके पर दमकल की तीन गाड़िया पहुंची

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। शोरूम का शटर नहीं खुलने पर जेसीबी की मदद से उसे तोड़ा गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास तेज किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल टीम ने आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दोनों शोरूम में रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi