उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे फोन पर कर सकते हो शिकायत
personसंपादकीय टीम
calendar_today31 Mar 2025, 08:06 am
location_on ????
Morning City
उत्तर प्रदेश आबादी के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में समस्याएं भी ढेर सारी हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार अनेक उपाय करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च स्तर तक समस्याओं को पहुंचाने के अनेक तरीके हैं। उत्तर प्रदेश के बड़े अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने के बाद भी यदि किसी नागरिक की समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह नागरिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी मोबाइल नंबर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी मोबाइल नंबर 9454404444 है इस मोबाइल पर उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक व्हाट्सएप करके अपनी समस्या बता सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मोबाइल पर आने वाली समस्या का त्वरित समाधान किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी समस्या पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई और तरीके भी बना रखे हैं। आप इन तरीकों में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क कर सकते हैं।
सीधे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी कर सकते हैं शिकायत
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिकायत करने के लिए यूपी सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 भी जारी कर रखा है। इसके अलावा आफिशियल वेबसाइट योगीआदित्यनाथ डाट इन पर भी जुड़ सकते हैं। ‘सीएम योगी आदित्यनाथ संपर्क’ ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए मुख्यमंत्री के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है और शिकायत, फीडबैक और सुझाव शेयर किए जा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा है कि शिकायत दर्ज होने के 3-4 दिनों के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का निवारण नहीं होने पर, संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार आप भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
