Alighar News: एएमयू छात्रसंघ चुनाव, प्रत्याशी रखेंगे अपना चुनावी एजेंडा यूनियन हॉल में होगा फाइनल स्पीच, प्रत्येक प्रत्याशी को भाषण के लिए मिलेंगे पांच मिनट
personसंपादकीय टीम
calendar_today2 Nov 2026, 10:13 pm
location_onAlighar
Morning City
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान से पहले आज यूनियन हॉल की छत पर प्रत्याशियों का फाइनल स्पीच आयोजित किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवार विद्यार्थियों के सामने अपने विचार, चुनावी मुद्दे और भविष्य की प्राथमिकताएं रखेंगे।फाइनल स्पीच में प्रत्येक प्रत्याशी को 5 मिनट का समय दिया जाएगा। पांच मिनट पूरे होते ही अलार्म बजेगा और इसके बाद प्रत्याशी को एक मिनट के भीतर अपना भाषण समाप्त करना होगा। सीमित समय में चुनावी मुद्दों और प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुंचाना प्रत्याशियों के लिए चुनौती होगी।इस बार फाइनल स्पीच का विषय राष्ट्र निर्माण में छात्रसंघ और छात्र नेताओं की भूमिका निर्धारित किया गया है। प्रत्याशी विश्वविद्यालय की समस्याओं, छात्रहित और छात्रसंघ की भूमिका के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर अपनी बात रखेंगे। विद्यार्थियों को प्रत्याशियों के विचारों और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर उनका नजरिया जानने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम के लिए यूनियन हॉल के सामने और दोनों ओर विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए मंच, पंडाल और बैरिकेडिंग की तैयारियां भी की जा रही हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब की निगरानी में निर्वाचन टीम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है। फाइनल स्पीच को छात्रसंघ चुनाव की महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जा रहा है, जिसमें प्रत्याशी अपनी प्राथमिकताएं और योजनाएं सीधे विद्यार्थियों के सामने रखेंगे।

www.morningcity.in
