Mainpuri News: शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव की तैयारी पूरी, 25 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Oct 2026, 10:57 pm
location_onMainpuri

मैनपुरी में एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना 25 बूथों पर किया जाएगा मतदान, 12 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी

मैनपुरी। शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाल लिया है। जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 25 मतदेय स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई।

www.morningcity.in

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी गणेश प्रसाद साहा की निगरानी में मतदान कार्मिकों और उनके साथ जाने वाले पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई। जनपद के 10 थाना क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर तैयार किया गया है। सभी 12 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरे जिले को 6 जोन और 12 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में अलग-अलग मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें शिक्षक निर्वाचन के 9 और स्नातक निर्वाचन के 16 मतदेय स्थल शामिल हैं। इस तरह कुल 25 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
फोटो परिचय- रवाना होने से पूर्व पोलिंग पार्टियां।
फोटो परिचय- रवाना होने से पूर्व पोलिंग पार्टियां।

प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी समेत प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही। पुलिस और प्रशासन मिलकर चुनाव संपन्न कराने की तैयारी कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कर दी गई है। अन्य जरूरी इंतजाम भी पूरे हैं। प्रशासन स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Morning City

केंद्रो पर पुलिसवल की पर्याप्त व्यवस्था

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मतदान के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बैरिकेडिंग के लिए अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं। पुलिस का अभिसूचना तंत्र भी सक्रिय किया गया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi