Kanpur Dehat: पूर्व मंत्री नें पीडीए जन पंचायत में बीजेपी पर बोला हमला,जीत की भरी हुंकार l

personसंपादकीय टीम
calendar_today18 Jul 2026, 11:11 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

पुखरायां(कानपुर देहात) 208 विधानसभा भोगनीपुर क्षेत्र के नगर पालिका पुखरायां में एक निजी स्थान गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया l सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का फूलमाला पहनाकर विशिष्ट अतिथि जालौन गरौठा सांसद नारायणदास अहिरवार,पूर्व सांसद राजाराम पाल व जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू राजा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया l

www.morningcity.in

मुख्य अतिथि नें अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी किसानों की दुर्दशा बढ़ी है l भाजपा सरकार के पुलिस द्वारा प्रदेश में जितने भी फर्जी इनकाउंटर किये गए है उनमे 60 प्रतिशत PDA समाज के लोगों के किये गए है l वहीं दूसरी ओर विश्वकर्मा समाज के हित में सपा सरकार में किये गए सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी नौजवानो को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु पट्टा का आदेश भाजपा सरकार में निरस्त कर दिया गया है l
इस मौके पर मंच पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह (कल्लू यादव), मनु यादव,लाखन सिंह,नसीरुद्दीन कुरैशी,वीरसेन यादव,हाजी फैजान खान,काशिफ खान,अकरम कुरैशी,राम सिंह यादव, सीता यादव के अलावा कार्यक्रम का संचालन राघव अग्निहोत्री द्वारा किया l
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi