Mainpuri News: दलित महिला के खेत से धान की फसल काटने का आरोप, विरोध पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Oct 2026, 10:16 pm
location_onMainpuri

Morning City

औंछा/मैनपुरी। अनुसूचित जाति की महिला के खेत में खड़ी धान की फसल काट ले गए, जब महिला ने फसल काटे जाने का विरोध किया तो दबंगो ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करते हुए धमकी भी दी, महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी प्रीती कठेरिया पत्नी नंदराम का घिरोर तहसील क्षेत्र के मौजा विक्रमपुर में गाटा संख्या 104/105/0.4050 हे0 खेत है। जिसमें प्रीती और नंदराम ने धान की फसल उगाई थी, जो पककर तैयार खड़ी थी, कुछ ही दिनों के बाद प्रीती धान की फसल काटने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही रविवार की दोपहर करीब 12 बजे दबंग शैलेंद्र उर्फ ग्रीश यादव व चंद्रपाल यादव उर्फ चंदू पुत्रगण अमोल सिंह और अमोल पुत्र झब्बू सिंह निवासी नगला वंशी कम्पाइन मशीन लेकर खेत पर पहुंच गए और खेत में खड़ी धान की फसल को काट ले गए। प्रीती ने जब फसल काटे जाने का विरोध किया तो दबंगो ने जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

www.morningcity.in

पुलिस ने पहले की होती कार्रवाई तो बच जाती फसल

अनुसूचित जाति की महिला पिछले दो महीने से पुलिस के लगातार चक्कर काट रही है। क्यो कि दबंग ग्रीश यादव उनके खेत पर अवैध कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा था, और धान की फसल काटने की धमकी भी दे रहा था, शनिवार को पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में डीएम से शिकायत भी की थी, तब टीम ने खेत का मौका भी किया था, थाने के चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी, शायद इसी के चलते दबंग ग्रीश यादव के हौसले बुलंद हो गए। प्रीती के थाने में जाने पर अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर दी होती तो शायद गरीब प्रीती की धान की फसल बच जाती।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।

क्या बोले सीओ कुरावली

खेत में खड़ी धान की फसल काटे जाने का मामला संज्ञान में आया था, इसमें औंछा पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थें, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच करके आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।- सच्चिदानंद सिंह, सीओ कुरावली।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi