Mainpuri News: 20 अक्टूवर को निकलेगी महाराजा तेज सिंह की शोभायात्रा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह
personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Sept 2026, 09:00 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। विजयदशमी पर्व के अवसर पर आगामी 20 अक्टूबर को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा तेज सिंह ‘जूदेव’ की भव्य शोभायात्रा एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
www.morningcity.in
शनिवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह के नेतृत्व में शोभायात्रा के संयोजक सौरभ राठौर, शीलेन्द्र सिंह चौहान एवं प्रदीप चौहान ने मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मंत्री जयवीर सिंह ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की स्वीकृति प्रदान की।

ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरु हुई
संयोजक सौरभ राठौर ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में शेर सिंह राणा एवं धनंजय सिंह को आमंत्रित करने के लिए संपर्क साधा जा रहा है। शोभायात्रा के माध्यम से महाराजा तेज सिंह ‘जूदेव’ के योगदान और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
