Kanpur Dehat: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 43 लाख से अधिक की राजस्व क्षति उजागर
personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Feb 2026, 09:05 pm
location_onKanpur Dehat
Morning City
कानपुर देहात। जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील भोगनीपुर क्षेत्र में संयुक्त जांच के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पकड़ी गईं।
Morning city
खान अधिकारी ने बताया कि ग्राम दौलतपुर कछार स्थित खनन क्षेत्र दौलतपुर कछार खंड संख्या-01 में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर, खान विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर 7972.30 घनमीटर साधारण बालू का अवैध खनन एवं परिवहन पाया गया।
निरीक्षण के दौरान खनन स्थल पर कई स्थानों पर पानी भराव की स्थिति भी मिली, जिससे पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच में पट्टाधारक इंदर सिंह द्वारा की गई अनियमितताओं से 43,26,704 रुपये की संभावित राजस्व क्षति सामने आई है।
Morning City
प्रशासन ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए गठित टास्क फोर्स द्वारा नियमित निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
