Mainpuri News: तेज धूप के बीच आसमान से बरस रही आग हीटवेव ने लोगो को किया दुखी, सड़को पर पसरा रहता है सन्नाटा
personसंपादकीय टीम
calendar_today24 Apr 2026, 10:34 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनो से आसमान से बरस रही आग लोगो को परेशान कर रही है वहीं हीटवेव ने भी लोगो का बुरा हाल कर दिया है। इस भीषण गर्मी में जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग के अनुसार रविवार से कई दिनों तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हीट वेव के चलते लोग घर में दुबकने को मजबूर है। हालांकि पिछले दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है, लेकिन अभी भी सूरज के तेवर कम नहीं हुए हैं। जहां बृहस्पतिवार को जिले का तापमान न्यूनतम 25 और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। दिन भर चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया तो वहीं रात में भी गर्भ हवाएं बरकरार चलती रहीं।
www.morningcity.in
रविवार को गर्मी से राहत की उम्मीद
गर्मी की वजह से आम जनमानस परेशान है। दोपहर के समय अधिकतर रास्तों पर कुछ लोग ही आवागमन करते दिखाई देते हैं। बाजार में भी भीड़ कम हो चुकी है। महिलाएं और बच्चे धूप में निकलते समय अपने आप को सूरज की तपिश से बचाने के लिए कपड़े व छतरी का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान माने तो रविवार से लोगों को गर्मी से राहत मिलते दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने अगले बुधवार तक हल्की और तेज बूंदाबांदी की आशंका जताई है। बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
