हाथरस-गेहूं की कटी हुई फसल में लगी भीषण आग फसल जल कर हुई राख

personसंपादकीय टीम
calendar_today17 Apr 2025, 05:49 pm
location_on ?????
Morning City हाथरस।सिकन्द्राराऊ तहसील क्षेत्र में अज्ञात कारणों से गेहूं की कटी हुई फसल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया बमुश्किल काबू, किसान का हुआ हजारों का नुकसान सिकन्द्राराऊ के हसायन थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर के रहने वाले तालेवार यादव की पांच बीघा खेत की गेहूं की फसल कटी हुई रखी थी। अज्ञात कारणों के चलते बीती रात उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर भाग छूटे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया पर आग नही बुझी। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई जिसके द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। जब तक आज बुझी तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने से किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi