Hathras News: महिला आरक्षण पर विपक्ष पर बरसीं बेबी रानी मौर्य, बताया ‘दूषित मानसिकता'
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Apr 2026, 10:08 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के रुख को महिलाओं का अपमान बताते हुए ‘दूषित मानसिकता’ करार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। मंत्री ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर देशभर में जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि किस तरह विपक्ष महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोक रहा है। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिला बिल के महत्व और विपक्ष के विरोध के बारे में जागरूक करेंगे।मंत्री ने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने अपने शासनकाल में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि भाजपा लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं ने विधेयक के गिरने पर संसद में खुशी जताई।प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जाती है और पुलिस तत्परता से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का इस विधेयक से कोई संबंध नहीं है। इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे,राजेश सिंह गुड्डू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

