Etah News: स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय विचार, प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Aug 2026, 10:23 pm
location_onEtah
Morning City
एटा। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर रेलवे मार्ग एटा में स्वदेशी जागरण मंच के दो दिवसीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित, प्रान्तीय संयोजक मनोज अग्रवाल, विभाग संयोजक उमाकांत तिवारी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती, भारत माता, राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेगजी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया था, इस प्रान्तीय वर्ग में वृज प्रान्त के 12 जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
www.morningcity.in

Morning City
उद्घाटन के प्रथम सत्र में स्वदेशी आंदोलन और भूमिका पर विभाग संयोजक उमाकांत तिवारी ने प्रकाश डाला, उन्होने कहा कि स्वदेशी आंदोलन देश की आत्मा है, देश के उत्थान के लिए स्वदेशी अपनाना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मध्य दही मलाई थाली में, पेप्सी कोका कोला नाली में, जब वाजार जायेंगे, सामान स्वदेशी लायेंगे, जय स्वदेशी तय स्वदेशी के जमकर नारे भी गूंजे। उमाकांत तिवारी ने स्व. राजीव दीक्षित की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी की शुरुआत राष्ट्र ऋषि दत्तोपन्त ठेगजी ने की थी, परन्तु आगे बढ़ाने का काम तथा आंदोलन को ऊंचाईयों पर ले जाने का काम राजीव दीक्षित ने किया है।

द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित, प्रांत संयोजक मनोज अग्रवाल ने राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत के जीवनी पर प्रकाश डाला, तथा स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना पर भी विस्तार से प्रकाश डाला, रविवार को दूसरे दिन उद्घाटन सत्र में अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने शुभारंभ कर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाएं जा रहे स्वावलंवी अभियान के बारे में विस्तृति चर्चा की। उन्होने युवाओं को अभियान से जोड़ने पर भी चर्चा की।

Morning City
अखिल भारतीय सह-संयोजक डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान देश के नागरिकों को स्वावलंबन ,स्वदेशी विचारों और जीवनशैली से जोड़कर एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और महान भारत का निर्माण करना है।
दिए हुए लिंक से आप भी समर्थक बने एवं अपना प्रमाण पत्र प्राप्त करें। अभियान से जुड़कर भारत के स्वदेशी आंदोलन का हिस्सा बनें।
https://mysba.co.in/swadeshi_samarthan_registration.php

द्वितीय सत्र में एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भाग लेकर स्वदेशी जागरंण द्वारा चलाएं जा रहे अभियान में खुद को शामिल बताया, उन्होने स्वदेशी जागरण मंच के अभियान से जुड़ने आहवान भी किया, उन्होने कहा कि युवा अभियान से जुड़कर दूसरो को रोजगार दे सकते है। उन्हे अभियान से जुड़कर रोजगार मांगने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
