Kanpur Dehat: भ्रष्टाचार के आरोपों में कंस्ट्रक्शन फर्म को भुगतान, 19 ग्राम पंचायतों को नोटिस

personसंपादकीय टीम
calendar_today23 May 2026, 10:50 pm
location_onKanpur Dehat

₹45 लाख के भुगतान पर उठे सवाल, प्रधान-सचिव व अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

राजपुर (कानपुर देहात)। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी “कामदगिरि कंस्ट्रक्शन” फर्म को किए गए भुगतान के मामले में पंचायती राज विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में चार विकास खंडों की 19 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, विकास खंड राजपुर में तैनात एक तकनीकी सहायक पर अपने संबंधियों के नाम से फर्म बनाकर 15वें वित्त एवं पंचम राज्य वित्त आयोग से करीब 45 लाख रुपये का भुगतान कराने के आरोप लगे हैं।
जांच में विकास खंड अमरौधा, मलासा, डेरापुर और राजपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल ₹45,03,603 के भुगतान की जानकारी सामने आई है। इनमें अमिलिया, बरौली, बील्हापुर, चकचालपुर, चांदापुर, चपरघटा, गौरी रज्जन, गौरी, जल्लापुर महेरा, जुनेदापुर, सेल्हूपुर, इकरामपुर, खजुरी, गुरुगांव, गुढ़ा, लेवामऊ, दमनपुर, मदनपुर और नसीरपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

Morning City

कार्रवाई

पंचायती राज विभाग के अधिकारी विकास पटेल ने बताया कि संबंधित ग्राम प्रधानों, सचिवों और एडीओ पंचायत से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नियम व आरोप

शासन के नियमों के अनुसार ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक या अन्य पंचायत कर्मी अपने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम से फर्म संचालित नहीं कर सकते। इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित तकनीकी सहायक पिछले तीन वर्षों से नियमों का उल्लंघन कर भुगतान कराता रहा। फिलहाल विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो रिकवरी के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi