GautamBuddhaNagar News: मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
personसंपादकीय टीम
calendar_today22 Oct 2026, 11:30 pm
location_onGautamBuddhaNagar
जनपद में 13 मतदान केंद्रों पर 42 मतदेय स्थल निर्धारित, 23 अक्टूबर को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक होगा मतदान
मतदान के उपरांत मतपेटियों को सुरक्षित जमा कराने एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के सम्बंधित अधिकारियों दिए निर्देश
गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियों को निर्धारित सूची के अनुसार निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराते हुए उसका भली-भांति मिलान सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण कराते हुए पोलिंग पार्टियों की समय से रवानगी सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी कार्मिक अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण कर सकें।
www.morningcity.in
जनपद गौतमबुद्धनगर में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल-13 मतदान केंद्रों पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 मतदेय स्थल तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्मिकों को मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराते हुए निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान समाप्ति के उपरांत मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से वापस लाने एवं निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रखवाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए, ताकि जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
