Mainpuri News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today21 Feb 2026, 11:37 pm
location_onMainpuri

गमी से बाइक द्वारा वापस लौटते समय हुआ हादसा

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 48 वर्षीय किसान सहदेव सिंह पुत्र साहब सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम खद्दैया निवासी सहदेव अपने रिश्तेदार के यहाँ शोक संवेदना व्यक्त कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी इटावा मार्ग पर ग्राम खीजा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Morning City

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सहदेव सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Morning City

हादसे के बाद कार चालक फरार

हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर फरार चालक की पहचान और वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाल रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो परिचय- मृतक सहदेव का फाइल फोटो।
फोटो परिचय- मृतक सहदेव का फाइल फोटो।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi