Kanpur Dehat: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 May 2026, 11:27 pm
location_onKanpur Dehat

Morning City

डेरापुर (कानपुर देहात)। दहेज के लिए पत्नी की मारपीट कर हत्या करने के मामले में बरौर थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

www.morningcity.in

पुलिस के अनुसार पीड़ित रामशंकर निवासी ग्राम सैंथा थाना गजनेर की तहरीर पर थाना बरौर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पति सरवर नीर उर्फ साहब लाल, ससुर अंजनी कुमार, सास सरोजनी देवी और चचिया ससुर शिवलाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी पति सरवर नीर को मदनपुर मोड़ के पास मंदिर के निकट से गिरफ्तार किया।

Morning City

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi