Agra News: जेल में बंद दुष्कर्म के दोषी बंदी की हुई मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Feb 2026, 03:55 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। सेंट्रल जेल में बंद दुष्कर्म के दोषी बंदी की रविवार तड़के इलाज से पहले मौत हो गई। बताया गया कि बंदी को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।
जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बंदी दुष्कर्म के मामले में सात साल की सजा काट रहा था और बीते तीन वर्षों से सेंट्रल जेल में निरुद्ध था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के बंदी को सीने में दर्द उठा, जिस पर जेल प्रशासन द्वारा मेडिकल सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बंदी फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने परिजनों को अवगत कराया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि जगदीशपुरा थाना पुलिस ने की है। सेंट्रल जेल में बंदी की अचानक हुई मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, पुलिस पूरे घटनाक्रम की औपचारिक जांच कर रही है। ।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi