Mainpiuri News: संदिग्ध में मिला लापता डेयरी कर्मी का शव, सनसनी परिजनो ने पत्नी पर लगाया हत्या कराने का आरोप

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Feb 2026, 10:32 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी/किशनी। थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय कमलेश यादव पुत्र मुख्तार सिंह कासगंज स्थित एक डेयरी पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। गत 20 फरवरी को वह घर के लिए चले, परंतु देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी।

Morning City

बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नगर के पॉलिटेक्निक स्कूल से कुछ दूरी पर ग्वालियर बरेली हाईवे के किनारे खेत में झाड़ियां के बीच बदबू लगने से लोगों को शक हुई, लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक शव दिखाई दिया। कुछ ही देर में लोगों ने वहां जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए उन्होंने सूझबूझ से काम लेकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव सड़ी गली स्थिति में था। कुछ ही देर बाद मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र किए, और मृतक की पीठ पर बंधे हुए झोले की तलाशी ली, जिसमें मृतक का मोबाइल कपड़े आदि बरामद हुए। कुछ ही देर बाद सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। कमलेश की मौत की सूचना मिलने पर मृतक के घर में हाहाकार मच गया। मृतक की बहनों ने रो रोकर अपनी भाभी पर उसके डॉक्टर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया।

Morning City

बेटे पियूष को बुलाकर पूछतांछ की जाएं

उनका कहना था कि मृतक का बड़ा बेटा आयुष सीधी प्रकृति का है परंतु 10 वर्षीय पियूष को सारी जानकारी है परंतु उसे उसकी नानी अपने घर लेकर चली गई है। बहनों का कहना था उनके भतीजे पियूष को बुलाकर पूछताछ की जाए तो सारा मामला सामने आ जाएगा। दूसरी ओर मृतक के भाई अवधेश कुमार पुत्र मुख्तियार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर उनके भाई की हत्या कर दी है। परंतु उन्होंने किसी नामजद पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है।

खुलासा करने के लिए टीम का गठन

क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने हत्या का खुलासा करने के लिए टीम का गठन कर दिया है उन्होंने बताया कि हत्या किसी ने भी कितनी ही चालाकी से क्यों न की हो परंतु हत्यारा कोई ना कोई सबूत मौके पर छोड़ देता है। ऐसे ही सबूत की कड़ियां जोड़कर वह जल्दी ही हत्यारे को उसके अंजाम तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
फोटो परिचय-जाम लगाकर हंगामा करते परिजन और ग्रामीण।
फोटो परिचय-जाम लगाकर हंगामा करते परिजन और ग्रामीण।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi