Agra News: ताजमहल के पास पार्क में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टली बड़ी घटना

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Mar 2026, 09:13 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने स्थित उद्यान विभाग के पार्क में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने ताज सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी कि ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने बसई घाट जाने वाले मार्ग पर स्थित उद्यान विभाग के पार्क में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी ताज सुरक्षा शिवराज सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया। कुछ ही देर में थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही, चौकी प्रभारी विकास कुमार, उपनिरीक्षक मिथुन सिंह, उपनिरीक्षक मेहरबान सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुरातत्व विभाग और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखने लगे। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने करीब दस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि पार्क में पेड़ों के सूखे पत्ते बड़ी मात्रा में पड़े होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और उसने काफी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया था।

Morning City

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौसम विभाग के महत्वपूर्ण संयंत्र भी स्थापित हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो इन उपकरणों को भारी नुकसान पहुंच सकता था। पुलिस और दमकल विभाग की सतर्कता के चलते आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की जांच कर स्थिति का जायजा लिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi