Agra News: एक्सपायरी बीयर बेचने का आरोप, ग्राहक से विवाद; वीडियो वायरल

personसंपादकीय टीम
calendar_today5 Mar 2026, 09:39 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। दीवानी के सामने विमल प्लाजा स्थित अलडोज वाइन शॉप पर एक्सपायरी बीयर बेचने का आरोप लगा है। ग्राहक ने बीयर एक्सपायरी होने की शिकायत की, जिसके बाद शॉप संचालक का विवादित बयान सामने आया। संचालक ने कहा — “बेच भी दी तो क्या गलत कर दिया।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे मामला गरमा गया है। जानकारी के अनुसार एक ग्राहक ने वाइन शॉप से बीयर खरीदी, लेकिन घर जाकर देखने पर उसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। ग्राहक ने वापस आकर दुकान संचालक से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय संचालक ने उल्टा जवाब देते हुए कहा कि अगर एक्सपायरी बीयर भी बेच दी गई तो इसमें गलत क्या है। ग्राहक ने इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संचालक का बयान चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि एक्सपायरी उत्पाद बेचना उपभोक्ता के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और यह नियमों के खिलाफ है। मामले को लेकर आबकारी विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब और बीयर दुकानों पर समय-समय पर जांच होनी चाहिए, ताकि एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री रोकी जा सके। हालांकि अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्राहक ने कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि इस तरह की लापरवाही पर रोक लगनी चाहिए। अब देखना होगा कि मामले में आबकारी विभाग क्या कदम उठाता है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi