Mainpuri News: दफनाए गए शव को गढड़े से बाहर निकालकर काटा हंगामा कॉलेज प्रबंधन पर सहयोग न करने का आरोप, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

personसंपादकीय टीम
calendar_today31 Oct 2026, 10:19 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी/फिरोजाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिग छात्रा की मौत के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शनिवार को गड्ढे से शव निकाल फिरोजाबाद ले गए। परिजन कालेज प्रबंधन पर सहयोग न करने आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। परिजनो द्वारा गड्ढे से शव निकालने की सूचना पर एसपी ग्रामीण ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
ज्ञात हो कि औंछा क्षेत्र के गांव मधन निवासी सोनपाल की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति फिरोजाबाद के मटसेना स्थित नर्सिंग कालेज में जीएनएम की छात्रा थी। बीते गुरुवार को छात्रा प्रीती की फिरोजाबाद में ही संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई थी, परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की तो फिरोजाबाद पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर दिया था। दोपहर को शव गांव पहुंचा तो पिता सोनपाल ने कालेज प्रबंधक पर सहयोग न करने और हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की। औंछा पुलिस ने समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराकर शव दफन करा दिया था।

फोटो परिचय-फिरोजाबाद में हंगामा करते हुए परिजन।
फोटो परिचय-फिरोजाबाद में हंगामा करते हुए परिजन।

शव को फिरोजाबाद ले गए परिजन

लेकिन शनिवार की सुबह करीब नौ बजे के परिजन दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए गड्ढे से शव निकालकर फिरोजाबाद ले गए। पिता सोनपाल ने आरोप लगाया कि मामले में कालेज प्रबंधक ने कोई सहयोग नहीं किया, जब सीसी कैमरे की फुटेज मांगी तो साफ इंकार कर दिया। उन्होंने दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

www.morningcity.in

पुलिस की एक टीम को फिरोजाबाद भेजा

दफनाए गए शव को गढड़े से निकाले जाने की सूचना पर एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी, सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह और औंछा इंस्पेक्टर औंछा चंद्रपाल सिंह पुलिसबल के साथ गांव पहुंचे। जहां अधिकारियों ने जानकारी ली, लेकिन तब तक परिजनन शव लेकर फिरोजाबाद के लिए निकल चुके थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना फिरोजाबाद की है, वहां की पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम को फिरोजाबाद भेजा गया है।

पुलिस ने रास्ते में ही छीना शव

नर्सिग छात्रा की मौत के मामले में आरोपी नर्सिंग कालेज के चेयरमैन और उनके बेटे की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजनों ने फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। परिजन शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की भी मांग कर रहे थे। इधर मटेसना पुलिस का कहना है कि शव को दफनाए जाने के बाद शनिवार सुबह परिजन शव को गड्ढे से निकालकर जिला मुख्यालय आ रहे थे। वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस ने परिजनो से शव छीन लिया। कुछ परिजनों को घिरोर में रोका गया है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi