Mainpuri News: सपा के गढ़ में सीएम योगी देंगे 682 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Jul 2026, 09:50 pm
location_onMainpuri

तैयारियों का पर्यटन मंत्री ने डीएम के साथ किया मौका मुआयना, दिए निर्देश

मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 जुलाई को मैनपुरी दौरा प्रस्तावित है। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। कार्यक्रम से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है। आगरा रोड पर स्थित जवाहरलाल नेहरू खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए भव्य मंच तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पंडाल में करीब 15 से 20 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। यह पंडाल पूरी तरह से वाटरप्रूफ होगा। पंडाल से 200 मीटर पहले ही मैदान में हेलीपैड का भी निर्माण किया जा रहा है। यहीं पर रविवार दोपहर करीब 12ः25 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह मंच पर पहुंचेंगे और 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनपद की करीब 682 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

www.morningcity.in

लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वित

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पर्यटन मंत्री को तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम के भ्रमण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायेंगी, कार्यक्रम के दौरान जिन परियोजनाओं, कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण होने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली गयी है, जिन लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है, उनकी भी सूची तैयार की जा चुकी है।

Morning City

करोड़ो की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री सभा के दौरान ही करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कई लाभार्थियों से भी मिलेंगे। जिस मंच पर मुख्यमंत्री बैठेंगे, वहां पर करीब 20 से 22 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंच के बगल में एक दूसरा मंच तैयार किया गया है जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। बगल में ही एक स्विच कॉटेज बनाया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

पर्यटन मंत्री के निरीक्षण में यह रहे मौजूद

पर्यटन मंत्री के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनन्द, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, डालचन्द भूकेश, धनुषधारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत अनिल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश बघेल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चौहान, अमित गुप्ता सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- जनसभा स्थल का निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
फोटो परिचय- जनसभा स्थल का निरीक्षण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi