Mainpuri News: रंगीन महफिल में मदमस्त दिखे भगवाधारी डांसर युवती के डांस का मजा ले रहे थे सत्ताधारी दल के कई नेता
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Sept 2026, 10:37 pm
location_onMainpuri
कल्याण समाज सेवा संस्था के मंच पर मर्यादा तार-तार
मैनपुरी। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कल्याण समाज सेवा संस्था के मंच पर एक युवती सात समंदर पार में तेरे पीछे पीछे...। पर डांस करते हुए दिखाई दे रहीं है। फिल्मी गाने पर युवती के डांस को बीजेपी के नेता सुल्तानगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह लोधी के अलावा अन्य नेता देखकर लुफ्त उठा रहे है। बताया जाता है कि इस मंच के जरिए अश्लीलता पसोसी जा रहीं थी, लेकिन कोई भी नेता विरोध नहीं कर रहा था। यह वीडियो रविवार या सोमवार का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि शहर के ज्योती रोड स्थित एक वाटिका में एक दो दिन पूर्व कल्याण समाज सेवा संस्था के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस कार्यक्रम का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ कुछ समाचार चैनलो की सुर्खियां भी बना। वायरल वीडियो के अनुसार कल्याण समाज सेवा संस्था के मंच पर एक युवती फिल्मी गाना सात समंदर पार में...। पर डांस कर रहीं है। युवती के डांस करते समय मंच पर बीजेपी नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कश्मीर सिंह लोधी सहित अन्य नेता नजर आ रहे है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फेसबुक पर एक समाचार चैनल ने सामाजिक सेवा के नाम पर गंदा खेल, लिखने के साथ ही इसे अश्लील डांस भी लिखा है।
www.morningcity.in
सुमित श्रीवास्तव चलाता है संस्था
कल्याण समाज सेवा संस्था के मंच पर मर्यादाओं की धज्जियां उढ़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि यह संस्था कुरावली के मोहल्ला सुजरई निवासी सुमित श्रीवास्तव चलाता है। जिस पर करीब चार दिन पहले ही भोगांव क्षेत्र की रहने वाली अनाथ युवती ने हाथ पकड़कर खींचने के साथ ही दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप लगाए है। इस मामले में भी युवती की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

