Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से रैन बसेरा जलकर खाक, बड़ी जनहानि टली

personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Feb 2026, 10:17 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। कुरावली में जीटी रोड स्थित एक रैन बसेरे में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाटर कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना के समय रैन बसेरा पूरी तरह खाली था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अचानक उठीं आग की लपटों और काले धुएं को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Morning City

सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक अंदर रखे बेड, बिस्तर और पानी की टंकी समेत सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi