RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संपन्न

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Mar 2026, 11:01 pm
location_onAgra

शताब्दी वर्ष में ‘पंच परिवर्तन’ और कार्य विस्तार पर विशेष जोर

आगरा, 16 मार्च, 2026! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वाेच्च नीति-निर्धारक इकाई ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक (13, 14 और 15 मार्च 2026) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। शताब्दी वर्ष के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रतिनिधि सभा में मुख्य रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और संघ कार्य को हर गांव-बस्ती तक पहुँचाने पर गहन मंथन किया गया।

www.morningcity.in

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी एवं माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ किया। समाज हित के लिए सज्जन शक्ति को संगठित करने की दृष्टि से प्रमुख नागरिक गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी हैं। पंच परिवर्तन में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण चेतना, स्व एवं स्वदेशी के लिए गर्व, परिवार व्यवस्था के संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के लिए जागरुकता शामिल हैं। इन परिवर्तनों के माध्यम से ही देश और समाज को महान बनाया जा सकता है। इस राष्ट्रीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने पत्रकारों से साझा की। उन्होंने बताया कि संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। शताब्दी वर्ष के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर प्रतिनिधि सभा में मुख्य रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और संघ कार्य को हर गांव-बस्ती तक पहुँचाने पर गहन मंथन किया गया।

संघ कार्य का विस्तार

प्रतिवेदन में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार देश में 55,683 स्थानों पर 88,949 शाखाओं का आंकड़ा हो गया है, साथ ही ब्रज प्रान्त में 3709 स्थानों पर 5485 शाखाएं वर्तमान में हैं।

Morning City

गृह सम्पर्क अभियान

संघ के शताब्दी वर्ष में दो प्रकार के कार्यक्रमों की योजना की गई, जिनमें एक संगठन विस्तार और दूसरा समाज की सज्जन शक्ति को सदभाव, समरसता के लिए संगठित करने का उद्देश्य रखा गया। इस दृष्टि से गृह संपर्क अभियान सम्पन्न हुआ है, जिसके अन्तर्गत अभी तक देश के कुछ प्रांतों में ही 10 करोड़ घरों तथा 3 लाख 90 हजार गांवों तक संपर्क किया जा चुका है और अन्य प्रांतों में यह अभियान जारी है। *ब्रज प्रान्त के 16350 गांवों तथा 1722 बस्तियों को मिलाकर कुल 39,35,008 घरों में सम्पर्क किया गया। गृह सम्पर्क में वर्ग और समुदाय के किसी पूर्वाग्रह के बिना घरों में जाकर परिवारों से मिलकर संघ के विषय में संवाद किया गया।

www.morningcity.in

हिन्दू सम्मेलनों के माध्यम से पंच परिवर्तन का आह्वान

प्रतिवेदन के अनुसार देश में अब तक 37,048 हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों ने सहभाग किया है। यह सम्मेलन शहरी, ग्रामीण, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में भी आयोजित हुए हैं। इनमें प्रमुखता से समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण चेतना, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्यों की पालना के लिए पंच परिवर्तन के लिए आह्वान किया गया। साथ ही, *ब्रज प्रान्त में अब तक 1448 हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग पन्द्रह लाख बानवे हजार छः सौ बावन बन्धु/भगिनियों ने सहभाग किया है। बैठक के अंतिम दिन संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने बताया कि सांगठनिक विस्तार के साथ संघ समाज में गुणवत्ता संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना महत्वपूर्ण है। भारतीय अथवा हिन्दुत्व केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन शैली है और इसके माध्यम से समाज में गुणवत्ता का विस्तार होना चाहिए। इसी उद्देश्य से समाज की सज्जन शक्ति को एकत्र करना और राष्ट्रहित में प्रवृत्त होना आवश्यक है।
आगामी वर्ष में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्य वर्ष पर कार्यक्रमों की योजना बनी है।

Morning City

संघ की संगठनात्मक संरचना में परिवर्तन में विकेन्द्रीकरण पर विचार हुआ है, जिसमें प्रांत के स्थान पर संभाग बनाने का प्रस्ताव है। जिसके लागू होने पर 46 प्रांतों के स्थान पर 80 से अधिक संभाग होंगे।
तीसरे सरसंघचालक बालासाहब देवरस ने कहा था - भारत को अपनी मातृभूमि व अपना राष्ट्र मानने वाले और भारतीयता को जीने वाले सभी हिन्दू हैं। संघ में सबका स्वागत है, जो भी समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहा है, हम उसको संघ का स्वयंसेवक ही मानते हैं।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi