Mainpuri News: ऑटो में बिठाकर बेटी और पिता करते थें महिलाओं से लूट
personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Jul 2026, 10:41 pm
location_onMainpuri
टप्पेवाजी करके महिलाओं से जेवरात उतारवा लेते थें, तीन गिरफ्तार
मैनपुरी। ऑटो में बिठाकर टप्पेवाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। इन टप्पेवाज आरोपियों ने तीन जुलाई को मायके से ससुराल जा रही महिला के बैग से सोने, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी, घटना की तहरीर पर कुरावली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद सर्विलांस की मदद से तीनो आरोपी पिता, बेटी और टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हे पुलिस ने आगे की कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
Morning City
सोमवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि तीन जुलाई को करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी अंजू पत्नी नरेंद्र सिंह अपने मायके कुरावली के गांव शरीफपुर से ससुराल जा रहीं थी। जैसे ही वह कुरावली एटा नेशनल हाईवे पर शरीफपुर से ऑटो में बैठकर लखौरा अंडरपास के निकट पहुंची तभी ऑटो में सवार तीन लोगो ने उसके बैग से सोने चांदी के आभूषण व नकदी पार कर दी, उसे सड़क पर उतारकर आरोपी भाग गए। जिसके बाद अंजू ने थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद घटना के खुलासे के लिए टीमो का गठन किया गया था।

पुलिस ने पिता, बेटी व ऑटो चालक पकड़ा
कुरावली पुलिस ने पुलिसवल के साथ दविश देकर पिता, बेटी और टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछतांछ में इन्होने अपने नाम रेखा पुत्री राजवीर सिंह निवासी गांव सहारा थाना बिछवां, दीपक निवासी मलावन जनपद एटा बताया। इन्होने पुलिस को बताया कि ये तीनों सामान्य रूट पर ऑटो चलाते थे ताकि किसी को शक न हो। राजवीर और रेखा खुद भी यात्रियों के बीच सवारी बनकर बैठते थे। वे अकेली महिला यात्रियों को बातचीत में उलझाकर उनके बैग से जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लेते थे। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक सोने की चेन, झुमकों की एक जोड़ी, 5 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है।
