Hathras News: दीपक बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

personसंपादकीय टीम
calendar_today3 Nov 2026, 09:53 pm
location_onHathras News:

Morning City

हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में दीपक बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक एवं कलात्मक दीपक तैयार कर सभी का मन मोह लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है और भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

फोटो -प्रतियोगिता में शामिल बच्चे
फोटो -प्रतियोगिता में शामिल बच्चे
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi