Mainpuri News: करंट लगने से मजदूर की मौत पर बवाल परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, काटा हंगामा

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Sept 2026, 10:59 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीतनगर स्थित मकान में पुताई करते समय गुरुवार को करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय मजदूर की मौत हो जाने के बाद शुक्रवार की करीब 10 बजे के बाद परिजनों ने देवी बाईपास रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मकान स्वामी की गिरफ्तारी के बाद ही शव के अंतिम संस्कार की बात पर अड़ हुए थें। सूचना मिलने के बाद पहुंचे सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया परिजनो को समझाने का प्रयास करते रहे। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर देर रात मकान स्वामी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।

www.morningcity.in

कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला कैथ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुमार अन्य मजदूरों के साथ कोतवाली के मोहल्ला खरगजीतनगर में अनुज दुबे के मकान में पुताई का काम कर रहा था। गुरुवार को दोपहर दो बजे करीब दीवार पर पुट्टी करते समय बिजली केबल में लगे कट में उनका हाथ छू गया। जिससे करंट की चपेट में आने के कारण उनकी मौत हो गई। देर रात मृतक के पिता हरी सिंह ने तहरीर देकर मकान स्वामी अनुज दुबे पर लापरवाही के चलते बिजली के तार खुले छोड़ने के कारण हादसा होने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
फोटो परिचय-परिजनों को समझाते सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह।
फोटो परिचय-परिजनों को समझाते सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह।

मकान स्वामी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे

मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के बजाय सुबह साढ़े 10 बजे के करीब शव को देवी बाइपास रोड पर ले गए। जहां शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। परिजन मकान स्वामी की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार ना करने की बात पर अड़ गए। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जहां सीओ सिटी के द्वारा परिजनो को काफी देर तक समझाया गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi