Alighar News: जनगणना में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी - जिलाधिकारी

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Oct 2026, 09:21 pm
location_onAlighar

भविष्य की विकास योजनाओं के निर्धारण में जनगणना की अहम भूमिका

अलीगढ़। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक हुई। इसमें उन्होंने शिक्षण संस्थानों से जनगणना कार्य में प्रगणकों का सहयोग करने और आमजन को जागरूक करने की अपील की।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से जनगणना के लिए घर आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने और उनके साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। नागरिक स्व-गणना के विकल्प से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जनगणना के महत्व के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि यह कार्य सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

www.morningcity.in

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi