Jaswant Nager News: प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव लौटीं अग्निवीर तृप्ति शाक्य का सम्मान

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Feb 2026, 10:55 pm
location_onEtawah

Morning City

जसवंतनगर। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अपने गांव अधियापुर लौटीं तृप्ति शाक्य का युवा शाक्य संगठन द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक शाक्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तृप्ति शाक्य को सम्मानित कर उनके संघर्ष, परिश्रम और सफलता की सराहना की गई। इस अवसर पर तृप्ति शाक्य ने क्षेत्र की बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ शिक्षा पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि स्वर्गीय मां के साये के बिना भी पिता राजकुमार शाक्य, भाई एवं भाभी के सहयोग और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

Morning City

कार्यक्रम के दौरान युवा शाक्य संगठन की ओर से तृप्ति शाक्य को सम्मान स्वरूप शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले का चित्र भेंट किया गया, जबकि उनके पिता राजकुमार शाक्य को सम्मान के रूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रदान की गई। समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि तृप्ति जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर हरेंद्र शाक्य, बलवीर शाक्य, कृष्णकांत शाक्य, चंदन शाक्य, आशीष मौर्य, हृदेश शाक्य, अमित शाक्य, अनूप शाक्य, अवनीश शाक्य, शिवम शाक्य सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi