KanpurDehat News: सट्टी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,दो गिरफ्तार, सामान बरामद
personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Aug 2026, 10:09 pm
location_onKanpur Dehat
Morning City
राजपुर (कानपुर देहात)। सटटी थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुई चोरी का सट्टी पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया गया है।हालांकि अभी चोरी हुआ कुछ सामान का अभी खुलासा नही हो पाया है।
ज्ञात हो कि यह चोरी 29 जुलाई की रात थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर स्थित वीएनयू ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुई थी। वादी रामकुमार कटियार की शिकायत पर सट्टी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने रूरगांव ढिकची मोड़ से भोगनीपुर की ओर जाने वाले मार्ग से करनवीर सिंह (32) और अजीत सिंह (28) को गिरफ्तार किया।
www.morningcity.in
अभियुक्तों के पास से एक ईप्रो कंपनी का इन्वर्टर, तीन एक्साइड कंपनी की बैटरी और घटना में इस्तेमाल किया गया टीवीएस वेगो ऑटो (नंबर यूपी 77 बीएन 6653) बरामद हुआ। पूछताछ में एक अन्य अभियुक्त अंशु (25) का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस की पूंछताछ मे अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अंशु के साथ मिलकर 29 जुलाई को फैक्ट्री में चोरी की थी। उन्होंने ऑटो की किस्त भरने और कर्ज चुकाने के लिए यह चोरी की थी। दोनों अभियुक्तों में से एक पर तीन और दूसरे पर दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रवीण कुमार (सर्विलांस टीम), उपनिरीक्षक कामता प्रसाद (थाना सट्टी), हेड कांस्टेबल अजीत सिंह (सर्विलांस टीम), कांस्टेबल अजय कुमार (थाना सट्टी), कांस्टेबल विवेक कुमार (थाना सट्टी), कांस्टेबल अश्वनी कुमार (थाना सट्टी) और कांस्टेबल कपिल कुमार (सर्विलांस टीम) शामिल थे।
