Mainpuri News: दबंगो ने नगर पंचायत की सरकारी भूमि का करा लिया बैनामा

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Apr 2026, 10:51 pm
location_onMainpuri

चेयरमैन ने कहा कि महिला के नाम गलत तरीके से हो गया था पट्टा

नगर पंचायत ने पट्टा निरस्त कराने की प्रक्रिया कर दी शुरु, जल्द पट्टा होगा निरस्त

Morning City

मैनपुरी। कुरावली नगर पंचायत की बेशकीमती भूमि पर एक महिला के नाम गलत पट्टा हो जाने पर दबंगो ने महिला को अपने झांसे में लेकर पहले तो उक्त भूमि का एग्रीमेंट करा लिया, जिसका समय पूरा भी नहीं हुआ था, उस महिला को किसी दूसरी भूमि में सुधार कराने के नाम पर सरकारी भूमि का बैनामा करा लिया। नगर पंचायत के किसी अधिकारी को इस पूरे खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, महिला और दबंगो के बीच पैसे लेनदेन को लेकर जब विवाद शुरु हुआ तब इसकी खबर नगर पंचायत को लगी, जिसके बाद नगर पंचायत ने गलत तरीके से हुए पट्टे को निरस्त कराने की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Morning City

चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा ने बताया कि कुरावली नगर पंचायत की सुजरई मौजा में गाटा संख्या 299 में 0.0650 हेक्टेयर जमीन है, चेयरमैन बताते है कि इस भूमि का प्रशासन द्वारा क्षेत्र के गांव लुखरपुरा निवासी महिला रेशमदेवी पुत्री महाराज सिंह के नाम पर गलत पट्टा हो गया है, जबकि रेशमदेवी यहां पर रहती ही नहीं है। लुखरपुरा में उनका मायका है। इस भूमि का गलत पट्टा हो जाने के बाद भी इस भूमि पर कभी भी रेशमदेवी काबिज नहीं रहीं, इसकी उन्हें खबर भी नहीं थी, लेकिन जब इसकी खबर कुरावली के कैलाश चन्द्र पुत्र रामप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला कुंवरपुर नसरतपुर कुरावली, रघुनंदन सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी फर्दखाना कुरावली, शैलेन्द्र कुमार पुत्र मोहकम सिंह निवासी नगला छड़े कुरावली व अजय कुमार पुत्र अवनीश कुमार निवासी बैदनटोला कुरावली को लगी तो इस सरकारी भूमि का इकरारनामा इन लोगो के नाम पर हो गया।

www.morningcity.in

कुछ ही महीनों के बाद बैनामा भी हो गया

इस इकरारनामा में पांच लाख पचास हजार रुपए की धनराशि रेशमदेवी को देना दर्शाया गया हैं, इस इकरारनामा के कुछ ही महीनों के बाद इस भूमि का विशाल दिवाकर के नाम पर बैनामा भी हो गया, इकरारनामा में पांच लाख रुपए रेशमदेवी को देना दर्शाया गया हैं, लेकिन अब रेशमदेवी भी बिना रुपए दिए बैनामा करा लेने की कार्रवाई के लिए भटक रहीं है। जबकि हकीकत उनके द्वारा भी नही बताई जा रहीं हैं कि बेशकीमती जमीन का पट्टा उनके नाम पर गलत तरीके से हो गया है। जबकि कि इस भूमि की असली कीमत सरकारी सर्किल रेट के अनुसार एक करोड़ 80 लाख रुपए हैं, अब लोगो को समझने में देर नहीं लगेगी कि इस भूमि का बैनामा केवल पांच लाख रुपए में हो गया, जबकि इसकी कीमत करोड़ो में है।

क्या बोले एसडीएम कुरावली

नगर पंचायत की सरकारी भूमि का गलत तरीके से किसी महिला के नाम पर पट्टा हो जाने की जानकारी चेयरमैन द्वारा दी गई हैं, अगर गलत तरीके से पट्टा हुआ है तो उसे निरस्त कराने के लिए डीएम न्यायालय में मुकदमा डालना पड़ेगा, सुनवाई के बाद पट्टा निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।- नीरज द्विवेदी, एसडीएम कुरावली।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi