Mainpuri News: वार्डवॉय से पुलिसकर्मी के अभद्रता पर डॉक्टरों का धरना

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Mar 2026, 10:30 pm
location_onMainpuri

जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम

मैनपुरी। जिला अस्पताल के वार्ड बाय से अभद्रता करने वाले कोतवाली के मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डॉक्टर और कर्मी मंगलवार सुबह आठ बजे धरने पर बैठ गए। 25 फरवरी को मुंशी द्वारा वार्ड ब्यॉय से की गई अभद्रता से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने नारेबाजी कर बताया कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से जिला अस्पताल में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। डॉक्टर और कर्मियों के धरने पर बैठने से अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए एक घंटे इंतजार करना पड़ा।

www.morningcity.in

ज्ञात हो कि शहर के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में 25 फरवरी की रात्रि 11.30 बजे अचेत अवस्था में एक युवक को भर्ती कराया गया था। कोई भी परिजन साथ न होने के कारण इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉक्टर हर्ष दीक्षित ने मीमो कोतवाली भिजवाकर पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोप है कि जब जिला अस्पताल में तैनात वार्डबाय सुशील कुमार रात एक बजे कोतवाली में मीमो लेकर पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने के साथ ही मीमो लेने से इंकार कर दिया था।

Morning City

सीएमएस ने की थी कार्रवाई की मांग

वार्ड वॉय ने जिला अस्पताल पहुंचकर ईएमओ और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद दूसरे दिन 26 फरवरी की सुबह सीएमएस डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में सीएमएस ने कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को पूरी बात बताई और कार्रवाई की मांग की थी।

ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए स्वास्थ्यकर्मी

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंशी से माफी मांगने की बात कही तो कोतवाल टालमटोल करने लगे। इसी बात को लेकर कर्मचारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर चले गए और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। परंतु 12 दिन बीतने के बाद भी मुंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज डाक्टर और कर्मी मंगलवार सुबह आठ बजे से ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए।

Morning City

मुंशी को लाइन हाजिर करने की मांग

स्वास्थ्यकर्मियों ने मुंशी को लाइन हाजिर किए जाने की मांग की। इस दौरान फार्मासिस्ट शिवमंगल सिंह ने बताया कि कोतवाली में मीमो लेकर जाने वाले कर्मचारियों से पुलिस कर्मी आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। यदि संबंधित मुंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा।

धरना के दौरान यह रहे मौजूद

इस मौके पर डॉक्टर आरके शुक्ला, डॉ. ललित कृष्णा, डॉ. गौरव पारिख, डॉ. डीके शाक्य, डॉ. अभिषेक सेंगर, चीफ फार्मासिस्ट अवधेश यादव, फार्मासिस्ट प्रताप बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, असलम, शिवदत्त सिंह, हरिकिशन शर्मा, विजय तिवारी, पवन कुमार, पुष्पेंद्र, सोनू, महेश बाबू, सुशील कुमार, सुरजीत कुमार, कंचन आदि मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi