New Delhi News: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की
personसंपादकीय टीम
calendar_today6 Mar 2026, 05:41 pm
location_onNew Delhi
Morning City
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है. आयोग ने परीक्षा का अंतिम परिणाम 6 मार्च 2026 को अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया. अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2023 में राजस्थान के जोधपुर स्थित AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की थी. डॉ. अनुज मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के रावतभाटा गांव के रहने वाले हैं.
