Alighar News:स्वदेशी संकल्प यात्रा का अलीगढ़ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत जय स्वदेशी जय जय स्वदेशी के उदघोषों से गूंजा हरिगढ़
personसंपादकीय टीम
calendar_today23 Jan 2026, 12:00 am
location_onAligarh
Morning City
अलीगढ़। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 12 जनवरी को शुरू हुई स्वदेशी अंतरराष्ट्रीय यात्रा का करीब 25 जिलों के बाद अगला पड़ाव हरिगढ़ गुरुवार को पड़ा। जहां पर हाथरस के रास्ते स्वदेशी संकल्प यात्रा वाहन रथ के साथ यात्रा प्रमुख अनुपम श्रीवास्तव के साथ पूरी यात्रा टीम का स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में सभी पदाधिकारियों को माला और पटके पहनाकर अभिनंदन किया गया। आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस पर स्वागत समारोह एवं अभिनंदन करने के पश्चात यात्रा को खैर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रस्थान कराया गया , जहां पर स्वदेशी संकल्प यात्रा के वाहन रथ, पदाधिकारी एवं अलीगढ़ जिले एवं महानगर के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा एवं पटके पहनाकर किया गया। इसके बाद बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात यात्रा प्रमुख अनुपम श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति संकल्प कराया गया। जिसमें सभी बच्चों और स्वदेशी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को संकल्प कराने के बाद स्वदेशी संकल्प यात्रा को आगे के गंतव्य बुलंदशहर होते हुए मेरठ रात्रि विश्राम हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर अनुपम श्रीवास्तव पूर्वी क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, डॉ आनंद दीक्षित प्रांत प्रचार प्रमुख अवध प्रांत, अजय आनंद प्रांत समन्वयक काशी प्रांत, सुशील भाई साहब प्रांत सह-संयोजक स्वदेशी जागरण ब्रज प्रांत, प्रवीण अग्निहोत्री जिला समन्वयक झांसी से और हरिगढ़ से डॉक्टर राजीव अग्रवाल प्रांत प्रचार प्रमुख,दीपक कुमार कश्यप जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच हरिगढ़,ललित वार्ष्णेय महानगर संयोजक स्वदेशी जागरण मंच हरिगढ़,संदीप शर्मा जिला सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच हरिगढ़ ,अनिल शर्मा जिला प्रचार विभाग प्रमुख हरिगढ़, एसपी सिंह जिला विचार विभाग प्रमुख हरिगढ़, कमल सिंह,दीपक राजपूत बजरंग दल,मनोज अग्रवाल व्यापार मंडल आदि लोग उपस्थित रहे।

