Firozabad News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन, भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों पर किया माल्यार्पण, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Oct 2026, 09:18 pm
location_onFirozabad
Morning City
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विद्या-संवर्धनी धर्मशाला में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण कर विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन कर समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।
www.morningcity.in
कार्यक्रम के दौरान ध्रुव धाकरे की माताजी, पूर्व सभासद प्रेमपाल सिंह तथा राकेश सेंगर के चचेरे भाई राजेंद्र सिंह सेंगर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरदीप सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष पंकज परमार, श्री डी.एस. चौहान, डॉ. अनुराग सिंह, लोकेन्द्र सिंह, दिलीप चौहान, अनिल धाकरे, यजुवेन्द्र सिंह, ए.पी. सिंह, अरुण भान सिंह, मयंक सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, सुधीर सेंगर, सोनम चौहान, अशोक धाकरे, राकेश सेंगर, मनोज धाकरे, अमित पाल सिंह, प्रवीण तोमर, भूपेंद्र सिंह, अजय राणा, करण परमार, ओम परमार एवं अवनीश भदौरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के माध्यम से परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया तथा दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया गया।
