Agra News: आकाशवाणी आगरा से मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर विशेष रेडियो वार्ता का प्रसारण
personसंपादकीय टीम
calendar_today25 Mar 2026, 11:01 pm
location_onAgra
Morning City
आगरा: रामनवमी के पावन उपलक्ष्य पर All India Radio के आकाशवाणी आगरा केंद्र से एक विशेष रेडियो वार्ता का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर “*मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन और उनकी शिक्षाएं” विषय पर प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता, सामाजिक चिंतक एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी राकेश चंद्र शुक्ला द्वारा वार्ता प्रस्तुत की जाएगी। यह कार्यक्रम मज़दूर मंडल के अंतर्गत प्रसारित होगा तथा आकाशवाणी द्वारा इसका प्रसारण 26 मार्च 2026, बृहस्पतिवार को सायं 6:30 बजे से 7:00 बजे तक आकाशवाणी आगरा केंद्र से किया जाएगा। इस विशेष वार्ता का प्रसारण रामनवमी के पावन अवसर पर किया जा रहा है।
Morning City
इस वार्ता में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, उनके उच्च चरित्र, कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, मर्यादा, परिवार एवं समाज के प्रति उनके दायित्व तथा वर्तमान समय में उनकी शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। यह वार्ता विशेष रूप से श्रमिक वर्ग, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 19 मार्च 2026 को अयोध्या धाम में आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना के पावन अवसर पर राष्ट्रपति महोदया के कार्यक्रम में भी राकेश चंद्र शुक्ला को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जहाँ उन्हें उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
www.morningcity.in
सभी श्रोताओं से अनुरोध है कि रामनवमी के पावन अवसर पर प्रसारित होने वाली इस उपयोगी, प्रेरणादायक एवं समाजोपयोगी वार्ता को अवश्य सुनें तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ।
