Mainpuri News:कुरावली में जाम के झाम में 15 मिनट फंसी रहीं एंबूलेंस जीटी को नहीं मिल पा रहीं जाम के झाम से निजात, जिम्मेदार मौन

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Jan 2026, 12:00 am
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। कुरावली के जीटी रोड को झाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रहीं है। सड़क सुरक्षा के नाम पर यहां पर कोई इंतजाम ही नहीं है। जिनकी जिम्मेदारी सड़क सुरक्षा की है वह जिम्मेदार अफसर बैठकर जाम के झाम को देख रहे है। शुक्रवार को इस जाम के झाम में मरीज को लेकर जा रहीं एंबूलेंस भी करीब 15 मिनट तक फंसी रहीं, जब कोई एंबूलेंस जाम के झाम में फंसती है तो क्या होता है, उस हालत के बारे में मरीज के परिजनो से पूछियें।
ज्ञात हो कि कुरावली में जीटी रोड पर थाने के पास पुराने अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड पर रोज जाम लगता हैं, इस जाम के कारण कई बार तो बड़ी घटनाएं भी हो चुकी है। कुरावली में जीटी रोड पर जाम केवल जिम्मेदार अधिकारियों के जिम्मेदारी न निभाने की बजह से लग रहा है। अगर जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने लग जाये तो कुरावली में जाम लगना बंद हो जाएगा, कुरावली में जाम का मुख्य कारण अवैध रुप से चल रहे टैंपो और ईरिक्शा है। जिनकी संख्या कुरावली में करीब दो हजार से ज्यादा बताई जाती है। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर टैंपो और ईरिक्शा का जमाबाड़ा रहता है।

घिरोर तिराहे के पास भी टैंपो का जमाबाड़ा

कुरावली में अगर जाम लगने के असली कारण की बात करें तो यहां की सड़को पर दौड़ रहे टैंपो और ईरिक्शा ही है। कुरावली में जाम की बीमारी लगता हैं, इसका इलाज किसी के पास नहीं है। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने भी यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए सराहनीय प्रयास किए थें, उन्होने टैंपो के कस्वा में अंदर आने पर रोक लगा दी थी। घिरोर तिराहे के पास टैंपो का जमाबाड़ा रहने से कुरावली की यातायात व्यवस्था खराब हो गई है।

कुरावली के लिए जाम कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी

अगर हम कुरावली के जाम की बात करें तो यहां पर रोज लगने वाला जाम कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी बन चुका है। जिसका कितना ही इलाज करो कोई सुधार नहीं आता है। क्यो कि इस जाम की समस्या का कुरावली में स्थाई इलाज करने के लिए किसी जिम्मेदार अधिकारी की जरुरत है, जो अपनी जिम्मेदारी को निभा सके। न कि यह कहने वाले अधिकारी की कि जाम तो पूरे प्रदेश में लगता है।

क्या बोलीं सीओ यातायात

कुरावली में जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या के बारे में जानकारी नहीं है इसकी जानकारी कराई जाएगी, अगर हवां पर जाम लग रहा हैं, तो इस समस्या से लोगो को निजात दिलाने के लिए पूरे प्रयास कियें जायेंगे।- दीपशिखा सिंह, सीओ यातायात मैनपुरी।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi