Kanpur Dehat: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Feb 2026, 10:13 pm
location_onKanpur Dehat
मंगलपुर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया
(कानपुर देहात)। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में थाना मंगलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के भन्देमऊ मोड़ से पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 9 जनवरी 2026 को थाना मंगलपुर में एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल उर्फ कमलेश उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 10/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Morning City
जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने भन्देमऊ मोड़ थाना क्षेत्र मंगलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ कमलेश (22) पुत्र चन्द्रकिशोर निवासी ग्राम मदनापुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
