Mainpuri News: करीमगंज तालाब पर अतिक्रमण, गंदगी से ग्रामीण परेशान बारिश में सड़क हो गई जलमग्न, पानी में घुसकर यात्रा कर रहे लोग
personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Jul 2026, 10:41 pm
location_onMainpuri
Morning City
बिछवां/मैनपुरी। कुरावली-मैनपुरी मार्ग स्थित सदर तहसील क्षेत्र के गांव करीमगंज स्थित तालाब पर अतिक्रमण और वर्षों से सफाई न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। सोमवार सुबह हुई बारिश के बाद तालाब का पानी सड़क पर आ गया, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
www.morningcity.in
करीमगंज के ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं सदर विधानसभा विधायक जयवीर सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके बावजूद आज तक न तो तालाब की समुचित सफाई कराई गई और न ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की गई। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर पानी भर जाने से कई मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं। स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
Morning City
तालाब से अतिक्रमण हटवाने की डीएम से मांग
ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि तालाब पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए, तालाब की सफाई कराकर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाए तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान सड़क पर पानी भरने की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।


