Mainpuri News: भाजपा महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर का स्वागत, बोलीं- 2027 में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार
personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Oct 2026, 11:30 pm
location_onMainpuri
भोगांव/मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार मे नारी शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करती है तथा भाजपा सरकार मे महिलाओं की लगातार भागीदारी बढ रही है।

शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा मैनपुरी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रज्ञा सेंगर का स्वागत किया गया। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार महिलाओं का पूरा सम्मान करती है। सरकार में आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है। इस मौके चेयरमैन नेहा तिवारी, प्रतिनिधि आशीष तिवारी कमलेश अग्निहोत्री, मुकेश अग्निहोत्री, अस्तेन्द्र गुप्ता, संजय शर्मा, अरविन्द तोमर आदि ने स्वागत किया।
